• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
मंडी

चौहारघाटी के हुरंग गांव में तीन दिवसीय काहिका उत्सव बड़ी धूमधाम से हुआ सम्पन्न।

Newshimachal24By Newshimachal2408/05/2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp

किरण /पधर (मंडी)।


चौहारघाटी में पांच वर्ष के उपरांत हुरंग गांव में आयोजित होने वाला तीन दिवसीय काहिका उत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हो गया।

उत्सव में देव हुरंग नारायण, देव कडोंनी नारायण, देव पशाकोट घाटी वजीर, देव पेखरू गहरी, देव द्रुण गहरी, देव त्रेलू गहरी, छुछल गहरी, देव कपलधार ऋषि, देव शीलहगहरी ने भाग लिया।

सभी देवताओं के सर्वप्रथम चारवेद के नीचे नरवेदी पंडितों के हाथों छिद्रा हुआ। शुक्रवार को दिन भर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नरवेदी पंडितों के हाथों पापों से मुक्ति करवाने को काहिका में छिद्रा करवाया।

कहिका उत्सव में हजारों की संख्या में लोंगों ने भाग लिया। सांय करीब चार बजे सभी देवता हुरंग नारायण में पहुंचे। यहां लोगों ने लगभग दो घण्टे तक देवताओं के साथ नाटी डाली।

कहिका में नड़ पवन कुमार ने मुख्य किरदार की भूमिका निभाई। सभी देवताओं के मुख्यों ने काहिका रश्म को निभाते हुए संपन्न बेला में नड़ परिवार का सहयोग किया।

नड़ परिवार के सभी सदस्य काहिका रश्म को निभाने के लिए देव हुरंग नारायण सहित सभी देवताओं के पास पहुंचे। देव नारायण सहित सभी देवताओं ने नड़ परिवार को काहिका की रश्म को पूरा करने का आशीर्वाद दिया।

नड़ पवन एकाएक देव शक्ति से मृत देह को चले गए। उनकी शव यात्रा की परिक्रमा पूरे हुरंग गांव में करवाई गई। नड़ पवन को देव हुरंग नारायण के बड़ा गुर शुंकु राम ने कान के पीछे आवाज लगाई, उठ पवना देऊ आइरा।

लगभग 15 मिनट का समय बीत जाने पर पवन जीवित देह में आते हैं। इस दौरान पूरा हुरंग गांव जयकारों से गूंज उठा। नड़ परिवार के सभी सदस्यों ने उपस्थित सभी देवताओं से आशीर्वाद लिया।


हुरंग काहिका समाप्त हुआ। सभी देवताओं ने देव मिलन किया। देव हुरंग नारायण से आशीर्वाद लेते ही सभी देवता अपने मंदिरों को लौट गए।

पूर्व विधायक वरिष्ठ पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, स्थानीय विधायक जवाहर ठाकुर सहित भाजपा कांग्रेस के नेताओं ने उत्सव में शिरकत की और देवताओं से आशीर्वाद लिया।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/29/2023

पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियों का आयोजन

03/29/2023
03/28/2023

डीएसपी बिलासपुर राज कुमार को राज्य पाल के हाथों मिला पुलिस प्राईड-2023 अवार्ड

03/28/2023
03/28/2023

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 2 सड़को की मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार

03/28/2023
03/28/2023

बाल स्कूल के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह – आबिद हुसैन सादिक

03/28/2023
03/28/2023

छ्ड़ोल पंचायत के 32 लोगों ने लिया कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण–यशपाल

03/28/2023
03/28/2023

गतवाड़ के लढ़यानी गावँ में खुला मैरिज पैलेस ,उपमंडलाधिकारी नागरिक घुमारवीं राजीव ठाकुर ने किया उदघाटन

03/28/2023
03/27/2023

टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका

03/27/2023
03/27/2023

भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुंआ की भूमि पर न हो कोई अतिक्रमण-डीसी

03/27/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • पोषण पखवाड़ा के तहत गतिविधियों का आयोजन
  • डीएसपी बिलासपुर राज कुमार को राज्य पाल के हाथों मिला पुलिस प्राईड-2023 अवार्ड
  • घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 2 सड़को की मिली मंजूरी, मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • बाल स्कूल के खेल मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह – आबिद हुसैन सादिक
  • छ्ड़ोल पंचायत के 32 लोगों ने लिया कृषि उद्यमी का प्रशिक्षण–यशपाल

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • देहरा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.