• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
Kullu

युवा मंडल विकास कार्यक्रम का आयोजन 1 अगस्त से 15 अगस्त तक l

Newshimachal24By Newshimachal2407/28/2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp

न्यूज़ हिमाचल24 कुल्लु
युवा मण्डल, युवाओं के सशक्तिकरण एवं उनके द्वारा समुदाय के विकास में उनकी भूमिका सुनिश्चित करने का एक सशक्त माध्यम है । विगत कई वर्षो से युवाओं को समाज की मुख्य धारा मे लाने हेतु युवा मंडलों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है ।


जब युवा उन्मुखी विकास की बात की जा रही है तो उस परिस्थिति मे युवा मंडलो की भूमिका अति महत्वपूर्ण हो जाती है । बदलते परिदृश्य एवं परिस्थिति मे युवा मंडलों की कार्यशैली कैसी हो , वो अपनी भूमिका को और सशक्त एवं सक्रिय कैसे कर सके , वो युवाओ को विकास की मे कैसे ला सकें तथा उन्हे सामाजिक सरोकारों के प्रति संवेदनशील कैसे कर सकें, यह एक ज्वलंत मुद्दा है।

इसी के आलोक मे नेहरू युवा केंद्र कुल्लू, (भारत सरकार) के द्वारा आगामी 2 सप्ताह तक कुल्लू जिले के विभिन्न विकास खंड में युवा मण्डल विकास अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न खंडों के 150 युवा मंडलों से संपर्क साध कर तथा उन्हे सुचारू रूप से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के 20 स्वयंसेवियों द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य उन गांव में जहां युवा मण्डल नहीं है वहाँ युवा मण्डल बनाना, जहां युवा युवा मण्डल है लेकिन वो सक्रिय नहीं हैं उन्हे सक्रिय करना तथा युवा मंडलो के सक्रिय नेटवर्क को विकास की प्रक्रिया मे उपयोगी एवं प्रभावशाली बनाना है । इस दौरान युवा मंडलों को सशक्त करने के लिए मुख्यतः चार बिन्दुओं जैसे युवा मंडलों में नियमावली के अनुसार चुनाव, नियमित रूप से मासिक बैठक, वार्षिक कार्ययोजना का निर्माण तथा प्रभावशाली समन्वय की रणनीति जैसे मुद्दो पर बातचीत तथा विचारों का आदान-प्रदान करना है।


इस के साथ साथ आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम हर घर तिरंगा पर भी ज़ोर दिया जाएगा। इस कार्यक्रम मे नेहरू युवा केंद्र कुल्लू के स्वयंसेवीयो द्वारा कुल्लू जिले के लोगो को हर घर तिरंगा लगाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के साथ ही आजादी के आंदोलन के गुमनाम नायको को भी ढूँढने का काम स्वयंसेवियों द्वारा किया जाएगा तथा उन गुमनाम नायकों के नाम पर पौधा लगाया जाएगा। ये सभी दिशानिर्देश नेहरू युवा केंद्र कुल्लू की जिला युवा अधिकारी सोनिका चंद्रा ने कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में स्वयंसेवकों को दिए।

Share this:

  • Twitter
  • Facebook
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/27/2023

भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुंआ की भूमि पर न हो कोई अतिक्रमण-डीसी

03/27/2023
03/27/2023

बांगरण पुल पर 26 मार्च से 25 अप्रैल तक नहीं चलेंगे वाहन -उपायुक्त

03/27/2023
03/27/2023

नाहन में आयोजित हुईं लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिताएं

03/27/2023
03/27/2023

महाऋषि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा 29 मार्च को प्रशिक्षण केन्द्र बाथू में जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी सहायता

03/27/2023
03/27/2023

सोची समझी साज़िश के तहत राहुल गांधी को फंसाया — जागीर सिंह मेहता

03/27/2023
03/27/2023

राहगीर से पकड़ा 5.91ग्राम चिट्टा, पुलिस ने किया मुकद्दमा दर्ज

03/27/2023
03/27/2023

शराब के नशे में परिवार से मारपीट पड़ी महंगी,पुलिस ने किया गिरफ्तार

03/27/2023
03/27/2023

लोकतंत्र में विपक्ष का एहम दर्जा, भाजपा चाहती है तानाशाह, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना उचित नहीं- विकास धीमान

03/27/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान धौलाकुंआ की भूमि पर न हो कोई अतिक्रमण-डीसी
  • बांगरण पुल पर 26 मार्च से 25 अप्रैल तक नहीं चलेंगे वाहन -उपायुक्त
  • नाहन में आयोजित हुईं लड़के और लड़कियों की दौड़ प्रतियोगिताएं
  • महाऋषि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा द्वारा 29 मार्च को प्रशिक्षण केन्द्र बाथू में जरूरतमंद बच्चों को दी जाएगी सहायता
  • सोची समझी साज़िश के तहत राहुल गांधी को फंसाया — जागीर सिंह मेहता

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • सिरमौर
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Home
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.