ब्यूरो।न्यूज हिमाचल24
भारतवर्ष की आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे “आजादी के अमृत महोत्सव” में आज शिव शक्ति युवक मंडल कवाली टटोह ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला टटोह में जाकर बच्चों के लिए पेंटिंग, पोस्टर एवं नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई, जिसमें स्कूल प्रशासन एवं स्कूल प्रबंधन समिति का भरपूर सहयोग रहा।
युवक मंडल के उप प्रधान अमन ठाकुर ने स्कूल मुख्याध्यापक को बेज पहना कर कर सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों ने देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले महान विभूतियों के चित्र बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
युवक मंडल के प्रधान अभिषेक ठाकुर ने बच्चों को देश की आज़ादी के बारे मे जानकारी देकर राष्ट्रीयता की भावना का संचार किया एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में अपने प्रयास लगाने की प्रेरणा दी। अभिषेक ठाकुर ने कहा कि देश के विकास में छोटे से बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है।
आज के समय में राष्ट्र विश्व स्तर पर सभी देशों का मार्गदर्शन कर रहा है, जो भारत के लिए गर्व की बात है, इसमें आज़ादी के बाद से लेकर आज तक सभी सरकारों ने अथक प्रयास किया है। पेंटिंग में भाग लेने वाले बच्चों में रोहित चौहान, आर्य ठाकुर ने क्रमश: पहला एवं दूसरा स्थान हासिल किया।
इस इस अवसर पर एसएमसी प्रधान सरोज ठाकुर, अध्यापिका वंदना ठाकुर एवं युवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।