• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
कांगड़ा

डीसी डॉ. निपुण जिंदल की अपील….खुली सरसों तथा उससे निकलवाये तेल का उपयोग करने से करें परहेजआर्जीमोन सीड मिले सरसों के तेल के सेवन से खुंडियां में एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला आया सामने

Milap ChandBy Milap Chand11/18/2022Updated:11/18/2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp





मिलाप कौशल/न्यूज हिमाचल 24




डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने लोगों से खुली सरसों तथा उससे निकलवाये तेल का उपयोग करने से परहेज की अपील की है। उन्होंने कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी के खुंडियां क्षेत्र में आर्जीमोन सीड मिले सरसों के तेल के सेवन से एक व्यक्ति की मृत्यु का मामला सामने आने के दृष्टिगत लोगों से यह अपील की है।

उन्होंने आग्रह किया कि पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का उपयोग न करें।
बता दें, खुंडियां क्षेत्र के मामले में प्रभावित परिवार ने खुले बाजार से सरसों खरीदकर कोल्हू से उसका तेल निकलवाया था, जिसके सेवन से परिवार के एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक तेल में आर्जीमोन सीड मिला होने के कारण व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ा और उसकी दुखद मृत्यु हो गई।
उपायुक्त ने बताया कि यह खुली सरसों खुंडियां बाजार से खरीदी गई थी। पड़ताल के बाद पता चला है कि इस सरसों के बीज का थोक विक्रेता परागपुर में है, जिसके कारण संभव है कि इस बीज का विक्रय अन्य क्षेत्रों में भी हुआ हो। ऐसे में पिछले दिनों जिस किसी ने भी खुले बाजार से सरसों खरीदी हो वे उसका या उससे निकलवाये तेल का इस्तेमाल न करें।

विषैले सरसों तेल के सेवन से होती है ड्रॉप्सी नामक बीमारी, लक्षण दिखने पर तुरंत लें डॉक्टरी सलाह

डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस विषैले सरसों के बीज या उससे निकले तेल के सेवन से ड्रॉप्सी नामक बीमारी होती है। उन्होंने कहा कि शरीर में विशेषकर पैरों, एड़ियों और टांगों में सूजन आना इसके लक्षण हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्रों में यदि किसी भी व्यक्ति ने खुली सरसों या उससे निकलवाये तेल का पिछले दिनों सेवन किया है और उनके शरीर में ऐसे लक्षण दिख रहे हैं तो वह तुरंत अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपना उपचार करवाएं।
डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि स्वास्थ विभाग और पूरे जिले में स्वास्थ संस्थानों और अधिकारियों को इसके उपचार संबंधित निर्देश दे दिए गए हैं।

Share this:

  • Tweet
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/19/2023

सुखु सरकार का प्रथम बजट प्रदेश की जनता के हित में : प्रदीप

03/19/2023
03/19/2023

पद्धर विज्ञान अध्यापक संघ के हुए चुनाव

03/19/2023
03/19/2023

विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

03/19/2023
03/18/2023

बीड़-बिलिंग में अप्रैल में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप

03/18/2023
03/18/2023

पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

03/18/2023
03/18/2023

कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट: केवल सिंह पठानिया

03/18/2023
03/18/2023

*स्कूलों में नियमित अंतराल में हों हेल्थ एंड वैलनेस सैशन: डॉ. निपुण जिंदल*

03/18/2023
03/18/2023

चंद्रधर गुलेरी महाविद्यालय हरीपुर में क्षयरोग उन्मूलन सतत प्रयास व जनभागीदारी”, कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

03/18/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • सुखु सरकार का प्रथम बजट प्रदेश की जनता के हित में : प्रदीप
  • पद्धर विज्ञान अध्यापक संघ के हुए चुनाव
  • विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
  • बीड़-बिलिंग में अप्रैल में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप
  • पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.