• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
हमीरपुर

बच्चो के हाथों से बने सुंदर कार्ड पाकर मतदाता उत्सुक मतदाता पर्ची के साथ दिए जा रहे बच्चों के हाथों से बने निमंत्रण कार्ड

Anshul SharmaBy Anshul Sharma11/05/2022Updated:11/05/2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp

मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने की है एक विशेष पहल

हमीरपुर 05 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से कई इनिशिएटिव लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब मतदाताओं को मतदाता पर्ची के साथ-साथ बच्चों द्वारा बनाए गए सुंदर निमंत्रण कार्ड भी दिए जा रहे हैं। इन कार्डों में मतदान के लिए निमंत्रण का संदेश दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने विद्यार्थियों से विशेष रूप से ये कार्ड बनवाए हैं। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता पर्चियों का वितरण कार्य शुरू होने के साथ ही बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक निमंत्रण कार्ड भी मतदाताओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। बच्चों के हाथों से बने सुंदर कार्ड पाकर मतदाता काफी प्रसन्न हैं और वे जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की इस विशेष पहल की सराहना कर रहे हैं तथा लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हैं।उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि आम मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पे्ररित करने हेतु जिला हमीरपुर में एक विशेष पहल की गई है। उन्होंने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों से मतदाताओं के लिए सुंदर निमंत्रण कार्ड तैयार करवाए गए हैं। शनिवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता पर्चियों के वितरण के साथ ही निमंत्रण कार्डों का वितरण भी शुरू हो गया। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी शशिपाल शर्मा, स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी गीता मरवाहा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों द्वारा तैयार किए सुंदर कार्ड सुपरवाइजरों को सौंपे। सुपरवाइजरों के माध्यम से ये कार्ड बूथ लेवल अधिकारियों को दिए गए हैं जो इन्हें मतदाता पर्चियों के साथ ही मतदाताओं तक पहुंचा रहे हैं।

Share this:

  • Tweet
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Election Himachal himachal pradesh kangra
Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/19/2023

सुखु सरकार का प्रथम बजट प्रदेश की जनता के हित में : प्रदीप

03/19/2023
03/19/2023

पद्धर विज्ञान अध्यापक संघ के हुए चुनाव

03/19/2023
03/19/2023

विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

03/19/2023
03/18/2023

बीड़-बिलिंग में अप्रैल में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप

03/18/2023
03/18/2023

पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

03/18/2023
03/18/2023

कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट: केवल सिंह पठानिया

03/18/2023
03/18/2023

*स्कूलों में नियमित अंतराल में हों हेल्थ एंड वैलनेस सैशन: डॉ. निपुण जिंदल*

03/18/2023
03/18/2023

चंद्रधर गुलेरी महाविद्यालय हरीपुर में क्षयरोग उन्मूलन सतत प्रयास व जनभागीदारी”, कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

03/18/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • सुखु सरकार का प्रथम बजट प्रदेश की जनता के हित में : प्रदीप
  • पद्धर विज्ञान अध्यापक संघ के हुए चुनाव
  • विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
  • बीड़-बिलिंग में अप्रैल में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप
  • पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.