• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
हमीरपुर

महिला मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

Anshul SharmaBy Anshul Sharma10/31/2022Updated:10/31/2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp

हमीरपुर 31 अक्तूबर। विधानसभा आम चुनाव में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के दो-दो मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया को केवल महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के माध्यम से ही संचालित करवाने के भारत निर्वाचन आयोग के निर्णय से आगे बढ़ते हुए जिला हमीरपुर एक विशेष पहल करने जा रहा है। इस विशेष पहल के तहत जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में दो के बजाय पांच-पांच मतदान केंद्र महिला अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा ही संचालित किए जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक ने बताया कि इसके लिए महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला के इन 25 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाली प्रत्येक टीम में पीठासीन अधिकारी, सहायक पीठासीन अधिकारी और दो मतदान अधिकारियों सहित कुल चार महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में मतदान केंद्रों को पूर्ण रूप से महिलाओं की टीमों द्वारा संचालित किया जाएगा। सोमवार को जिला परिषद हॉल में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र की महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम एवं हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी और अन्य अधिकारियों ने महिला अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इसी प्रकार भोरंज विधानसभा क्षेत्र की महिला अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम एवं भोरंज विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा और अन्य अधिकारियों ने महिला अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से अवगत करवाया।

Share this:

  • Tweet
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Election hamirpur Himachal himachal pradesh
Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/19/2023

सुखु सरकार का प्रथम बजट प्रदेश की जनता के हित में : प्रदीप

03/19/2023
03/19/2023

पद्धर विज्ञान अध्यापक संघ के हुए चुनाव

03/19/2023
03/19/2023

विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

03/19/2023
03/18/2023

बीड़-बिलिंग में अप्रैल में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप

03/18/2023
03/18/2023

पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

03/18/2023
03/18/2023

कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट: केवल सिंह पठानिया

03/18/2023
03/18/2023

*स्कूलों में नियमित अंतराल में हों हेल्थ एंड वैलनेस सैशन: डॉ. निपुण जिंदल*

03/18/2023
03/18/2023

चंद्रधर गुलेरी महाविद्यालय हरीपुर में क्षयरोग उन्मूलन सतत प्रयास व जनभागीदारी”, कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

03/18/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • सुखु सरकार का प्रथम बजट प्रदेश की जनता के हित में : प्रदीप
  • पद्धर विज्ञान अध्यापक संघ के हुए चुनाव
  • विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
  • बीड़-बिलिंग में अप्रैल में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप
  • पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.