अंशुल शर्मा।सरकाघाट।
सरकाघाट सेंट्रल पार्क में जिला पार्षद चंद्रमोहन शर्मा ने महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 45 महिला मंडलों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में बहुत से रंगारंग कार्यक्रम रखे गए थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी के पूर्व कार्यकर्ता सोनलाल हाजिरी अकस्मात मृत्यु के कारण उनको रद्द कर दिया गया और उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर जी नगर परिषद के अध्यक्ष कश्मीर सिंह उपाध्यक्ष ध्यान सिंह जिला परिषद गोपालपुर वार्ड सदस्य उषा चलहोग पंचायत की प्रधान विजया कुमारी चोरी पंचायत की प्रधान शांता देवी गहरा पंचायत की प्रधान सुशीला देवी ग्राम पंचायत के प्रधान रूपलाल बीडीसी सदस्य हिम ज्योति प्रोमिला और कृष्णा सहित पूर्व में रहे प्रधान शांता देवी लता देवी रमा देवी कुसुम लता मौजूद रहे।
पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष प्रेम कुमारी, निशा ठाकुर उपाध्यक्ष सरोज आदि मौजूद रहे इस मौके पर चंद्र मोहन शर्मा ने भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का गुणगान किया और महिलाओं और युवाओं के साथ हर समय खड़े रहने का भी आवाहन किया।