मिलाप कौशल/ खुंडिया/न्यूज हिमाचल 24
उपमंडल ज्वालामुखी के तहत गांव पंचायत सुरानी में वर्तमान विधायक व योजना आयोग उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने सोमवार को 500000 की लागत से बने महिला मंडल का लोकार्पण किया।यह महिला मंडल गांव पंचायत सुरानी के गांव उप्पर थलाकन के बना है।
गांव पंचायत सुरानी के प्रधान बीरबल ने जानकारी देते हुए कहा कि उनकी पंचायत में विधायक व योजना आयोग उपाध्यक्ष रमेश धवाला की मेहरबानी से अनेकों काम हुए हैं। चाहे वो गांवों के रास्ते हों,वावडियां हों,महिला मंडल भवन हों या कोई अन्य काम हों।इस मौके पर विकास खंड कार्यालय खुंडिया से बीडीओ विवेक चौहान, टैक्निकल असिस्टेंट विजय कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मान सिंह, गांव पंचायत सुरानी के प्रधान बीरबल,पूर्व प्रधान दलीप सिंह, पूर्व प्रधान प्रकाश चंद, पंचायत समिति सदस्य मनमोहन सिंह, पंचायत सचिव अशोक कुमार, महिला मंडल भवन के निर्माण के भूमि दान करने वाली महिला विमला देवी, पंचायत के वार्ड सदस्य व पंचायत के सभी गणमान्य लोगों ने भाग लिया साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने हिमाचल प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा जानकारी सांझा की।
