किरण/ पधर (मंडी )
पद्धर उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोपा में सरकार के दिशा निर्देश अनुसार पोषण माह मनाया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों व अभिभावकों को अच्छे पोषण की जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ता रामलाल उपस्थित रहे। उन्होंने विस्तार पूर्ण पोषण माह की जानकारी छात्रों को दी। इसका महत्व बताते हुए उन्होंने संतुलित आहार के लाभ विद्यार्थियों को बताएं। उन्होंने कहा कि आज हम 2 मिनट मैगी या फास्ट फूड की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक है। हमें इसका पूर्णतया करना चाहिए ।आज इसके सेवन से हमें अनेक प्रकार की बीमारियां हो रही है। प्रधानाचार्य राजकुमारी ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें सदैव अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। हमें ताजा खाना खाना चाहिए और अपने भोजन में हमें अधिक से अधिक हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए।
