किरण /पधर (मंडी)।
जिला परिषद मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर ने विधानसभा चुनावों के मद्देनजर रविवार को ताल ठोकते हुए वन विश्राम गृह द्रंग में अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। पुर्ण चंद ठाकुर के समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने भविष्य की रणनीति पर अपने विचार रखे। सोमवार को पधर के हरड़गलू आ रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम से एक दिन पहले पुर्ण चंद ठाकुर के शक्तिप्रदर्शन को कई राजनीतिक मायनों से भी लोगों द्वारा जोड़ा जा रहा है।
पुर्ण चंद ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। उनका अगला राजनीतिक कदम क्या होगा यह सब उनके समर्थक ही तय करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी का उन्हें टिकट मिला तो वह हर हाल में द्रंग की जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीत कर दिखाएंगे। ठाकुर ने कहा कि उन्होंने किसी राष्ट्रीय पार्टी से टिकट के लिए आवेदन नहीं किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चुनाव लड़ने को लेकर उनकी बात हुई है। उन्होंने कहा कि
गत 40 वर्षों से राजनीति में हूं। जो चुनाव लड़े किसी नेता के सहयोग से नहीं बल्कि आम लोगों के सहयोग से लड़े और जीते। कुछ नेताओं ने मेरी राजनीति खत्म करने की बात कही थी। राजनीति जनता समाप्त करती है, ऐसा उन्हें मालूम हो गया होगा। कहा कि द्रंग का ऐसा कोई भी गांव नही है जहाँ में नहीं गया हूँ। उन्होंने नाम न लेते हुए कटाक्ष किया कि राजनीति में भी आयु सीमा होनी चाहिए। ऐसा होने से युवा नौजवानों को राजनीति में आने का मौका मिलेगा। एक बार जनता जिसे नेता बना देती है वह अपनी महत्वकांक्षा के लिए कुर्सी नहीं छोड़ना चाहता। ऐसे नेताओं को भी मालूम होना चाहिए कि जो जनता कुर्सी पर आसीन करती है वह वोट के माध्यम से उतारना भी जानती है। उन्होंने कहा कि
मेरी राजनीति खत्म करने के चक्कर में कइयों की राजनीति खत्म हो जाएगी। परेशान करने की कोशिश की तो वह इस बार भी घर बैठने की तैयारी कर लें।
ठाकुर कौल सिंह को नेता द्रंग के लोगों ने बनाया है। उन्होंने भी कार्य किया है। जवाहर ठाकुर को भी सौभाग्य मिला, उन्होंने भी द्रंग में काम किया। लेकिन पुर्ण चंद ठाकुर ने जनसेवा की है और आगे भी करते रहेंगे, पीछे नहीं हटेंगे। वर्तमान में जिला से मुख्यामन्त्री का पद मिलने का सम्मान मिला है मंडी को मिला है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आज भी कहते हैं कि पूर्ण चन्द चुनाव नहीं लड़ता तो हम 15 हज़ार से जीतते। ये उनका भ्रम हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के लोग सच्चाई कह रहे हैं कि पुर्ण चुनाव नहीं लड़ता तो हम गत चुनाव नहीं हारते। कहा कि सोमवार को
पधर में मुख्यामन्त्री का दौरा है। अधिक से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में भाग लें।
मुझे कोई भी राष्ट्रीय पार्टी टिकट देती है, दरंग कि सीट हम जीतेंगे। यदि टिकट नहीं मिलता है तो भी दोनों पार्टियां ध्यान रखें कि इस बार द्रंग में क्या होने वाला है।
जिसे लम्बी दौड़ दौड़नी हो उन्हें सबको साथ लेकर चलना पड़ता है। लेकिन हमें तो उन्होंने काटने की कोशिश की है जिसके लिए हमने दिन रात कार्य किया है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के टिकट फाइनल होने के बाद वह द्रंग में इससे भी बड़ा जलसा करेंगे जिसमें भविष्य की रणनिती को समर्थकों के साथ तय किया जाएगा। इस मौके पर मनोहर चंद ठाकुर, शंकर दास ठाकुर, हीरा लाल ठाकुर, सेगली पंचायत प्रधान हरी राम,कुफरी पंचायत के पूर्व बीडीसी कैप्टन
राम देई पूर्व प्रधान नस्लोह, देवभूमि पार्टी एवं सवर्ण समाज संगठन द्रंग के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, गोपाल कांडा ने भी अपने विचार रखे। कटिंडी के प्रधान
सूरज,
धमच्यान रमेश बंटा प्रधान,
प्रदीप, उपप्रधान
रोशन शिवा बदार
सियून पंचायत प्रधान नागेश्वरी देवी भी मौजूद रही।