• Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Facebook Twitter Instagram WhatsApp
Facebook Twitter Instagram
Newshimachal24
Subscribe
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Newshimachal24
हिमाचल प्रदेश

हरलोग में उप तहसील का शुभारम्भ

Newshimachal24By Newshimachal2408/09/2022Updated:08/09/2022No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp
Share
Facebook Twitter WhatsApp



अंशुल शर्मा।ब्यूरो।बिलासपुर।

सदर विधानसभा में सड़कों पर खर्च किए जा रहे हैं 350 करोड़
बिलासपुर 8 अगस्त – सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने आज हरलोग में उप तहसील का शुभारंभ किया। उ

न्होंने कहा कि हरलोग में उप तहसील आरंभ कर क्षेत्र के लोगों की एक बहुत बड़ी मांग पूरी की गई है तथा शुभारंभ से पहले ही पूरा स्टाफ तैनात कर दिया गया है। इससे पूर्व उन्होंने हरलोग में 12 लाख रुपए से निर्मित किए जाने वाले कानूनगो सरकल रोहिण हरलोग के कार्यालय का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर हरलोग  में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र की एक लंबे समय से लंबित मांग को पूरा किया गया है जिससे क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरलोग, रोहिण,चलैली, तयून खास, तल्याणा, कुह मझवाड, बलह चुराणी, मल्यावर तथा हवाण आदि पंचायतों के लोगों को प्रशासनिक कार्य करवाने के लिए अब घुमारवीं जाने के स्थान पर घर द्वार पर ही सुविधाएं प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि 4.5 वर्षों में सदर विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य किए गए हैं।

सदर विधानसभा क्षेत्र में 350 करोड रुपए से पूर्ण गुणवत्ता की सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 13.50 करोड़ रुपए से तलवाड़ा सड़क, 11.50 करोड़ से मोरसिंगी की सड़क, 4.50 करोड़ से जोल प्लासी सड़क का निर्माण किया गया है। चलेली गांव के लिए निर्मित की जा रही है सड़क शीघ्र ही चलैली गांव तक तक पूर्ण हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि 80 लाख रुपए से मंदरी घाट से धार सड़क निर्मित की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति प्रदान करने के लिए पंचायतों का पुनर्गठन कर 7 नई पंचायतों का गठन किया गया है।
उन्होंने कहा कि कुठेड़ा में जल शक्ति विभाग का उपमंडल खोला गया है तथा वहां विधिवत रूप से कार्य आरंभ हो गया है। बरमाणा में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरंभ कर वहां डॉक्टर के पद भी भर दिए गए हैं। 2 करोड़ 11 लाख से क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर का जीर्णाेद्धार किया जा रहा है।

बिलासपुर में एम्स का निर्माण भी पूर्ण हो चुका है तथा बंदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भी आरंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी बड़ी परियोजनाएं आरंभ की गई है। ₹65 करोड़ की पेयजल योजना को पूर्ण कर दिया गया है और मलयावर की 20 करोड़ की पेयजल परियोजना का निर्माण किया जा रहा है।


जल जीवन मिशन के अंतर्गत सरकार ने गांव के सभी लोगों को मुफ्त पानी की व्यवस्था की है तथा हर घर को नल से जल की व्यवस्था की गई है। सरकार ने 125 यूनिट से कम खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली बिलों को भी माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए 10 ट्यूबवेल भी स्वीकृत किए गए हैं तथा पानी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।


उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का सड़कों के विकास के पश्चात धार्मिक पर्यटन की    दृष्टि से भी विकसित किया जाएगा । उन्होंने कहा कि 5 वर्षों में पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था की गई है तथा आने वाले दिनों में कोलडैम वह गोविंद सागर से सिंचाई की योजनाएं विकसित की जाएगी जिससे किसानों को आर्थिक रूप से संपन्न किया जा सके।
इस अवसर पर उन्होंने महिला मंडल हरलोग स्वयं सहायता समूह लखदाता पीर हरलोग तथा महिला मंडल चलैली को सांस्कृतिक कार्यक्रम देने के लिए 10 -10 हजार रूपये देने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर जिला महामंत्री आशीष ढिलों, सदर मंडल महामंत्री पवन ठाकुर, बीडीसी सदस्य संतोष, युवा मोर्चा अध्यक्ष विनोद ठाकुर, एसडीएम घुमारवीं राजीव कुमार, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह जुबलानी, बीडीओ सदर विनय, तहसीलदार जय गोपाल, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश शर्मा, महिला मोर्चा सचिव प्रोमिला चंदेल, बीजेपी जिला सचिव जगदीश, प्रधान  ग्रामपंचायत हरनोग नरोत्तम दत्त, प्रधान ग्राम पंचायत सरीयून खास अमीचंद, सदर मंडल युवा मोर्चा महामंत्री सोनू ठाकुर, कैप्टन रामलाल, दिलीप सिंह, दिलाराम भूत अध्यक्ष रमेश तथा देवराज सुखलाल सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Share this:

  • Tweet
  • WhatsApp
  • More
  • Telegram

Related

Share. Facebook Twitter WhatsApp

Related Posts

03/19/2023

सुखु सरकार का प्रथम बजट प्रदेश की जनता के हित में : प्रदीप

03/19/2023
03/19/2023

पद्धर विज्ञान अध्यापक संघ के हुए चुनाव

03/19/2023
03/19/2023

विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

03/19/2023
03/18/2023

बीड़-बिलिंग में अप्रैल में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप

03/18/2023
03/18/2023

पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

03/18/2023
03/18/2023

कांगड़ा के लिए वरदान साबित होगा सुख की सरकार का पहला बजट: केवल सिंह पठानिया

03/18/2023
03/18/2023

*स्कूलों में नियमित अंतराल में हों हेल्थ एंड वैलनेस सैशन: डॉ. निपुण जिंदल*

03/18/2023
03/18/2023

चंद्रधर गुलेरी महाविद्यालय हरीपुर में क्षयरोग उन्मूलन सतत प्रयास व जनभागीदारी”, कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

03/18/2023
Subscribe on Youtube
https://www.youtube.com/watch?v=s2cfe7ofxrs
Recent Posts
  • सुखु सरकार का प्रथम बजट प्रदेश की जनता के हित में : प्रदीप
  • पद्धर विज्ञान अध्यापक संघ के हुए चुनाव
  • विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
  • बीड़-बिलिंग में अप्रैल में आयोजित होगा पैराग्लाइडिंग प्री-विश्व कप
  • पौंग डैम में पर्यटन गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा: डॉ. निपुण जिंदल

Archives

  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022

Categories

  • bilaspur
  • Featured
  • Kullu
  • sirmour
  • Uncategorized
  • ऊना
  • कांगड़ा
  • किनौर
  • कुल्लू
  • चंबा
  • चम्बा
  • धर्मशाला
  • पंजाब
  • पालमपुर
  • बैजनाथ
  • मंडी
  • रक्कड़
  • शिमला
  • सरकाघाट
  • हमीरपुर
  • हिमाचल प्रदेश

Facebook Twitter Instagram WhatsApp
  • Latest Post
  • Facebook Channel
  • YouTube Channel
  • Instagram
  • Twitter
Copyright ©️ 2023 Newshimachal24, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.